ललित कला अकादमी में नंदिनी वैष्णव की कलाकृति चयनित

Update: 2026-02-26 07:49 GMT

भीलवाड़ा। राजस्थान ललित कला अकादमी की 45वीं छात्र कला प्रदर्शनी में इस वर्ष कुल 536 कलाकृतियों में से 145 उत्कृष्ट कृतियों का चयन किया गया, जिनमें भीलवाड़ा से केवल नंदिनी की कलाकृति को स्थान मिला है। निर्णायक मण्डल के सदस्य बलदाऊ वर्मा, हेमन्त जोशी और गोपाल शर्मा थे।

नंदिनी ने अपनी प्रारंभिक चित्रकला शिक्षा अपने पिता एवं गुरु स्वर्गीय हितहरी दास वैष्णव से प्राप्त की थी। अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि यह चयन उनके सपनो को साकार करने जैसा अनुभव है।

वर्तमान में नंदिनी राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से बीएफए (BFA) की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और निरंतर कला साधना में सक्रिय हैं।

Tags:    

Similar News

आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:: भीलवाड़ा में कानून-व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त