भीलवाड़ा । अखिल भारतीय रघुवंशी नायक महासभा, भीलवाड़ा की एक आवश्यक बैठक शनिवार को विजय सिंह पथिक नगर स्थित रघुवंशी नायक समाज छात्रावास में संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास, आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारी और सामाजिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता गोपी लाल बालानिया ने की।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष और युवा जिला अध्यक्ष पद के लिए चार नए उम्मीदवारों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। इनमें गोपी लाल बालानिया, देबीलाल गोया, भानु प्रताप आलीखा और सत्यनारायण दायका शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ओम प्रकाश चौखलिया और इन्द्रकुमार गागड़िया भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने समाज सुधार और सामाजिक चेतना जागृत करने पर जोर दिया। दुर्गा लाल दायमा, मदनलाल सिसोदिया और महावीर गोरण सहित कई गणमान्य लोगों ने समाज की एकजुटता का आह्वान किया। बैठक में संत मायाराम महाराज, रमेश मुंदडा, महावीर खंडेलवाल और छीतरमल गैंगट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित समाजजनों को आगामी 'सनातन कार्यक्रम' में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें समाज की बेटी और श्रीगंगानगर की महिला थानाधिकारी ज्योति नायक, जो हाल ही में ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में शहीद हो गई थीं, उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समाज ने इसे अपनी अपूरणीय क्षति बताया। मंच संचालन राधेश्याम लाल गागड़िया द्वारा किया गया।
बैठक में बलदेव लोहरा, किशन लाल चौखलिया, सोहन लाल लावतिया, काशीराम सिसोदिया, भानु प्रताप आलीखा, दुर्गेश धुलिया, श्यामलाल बावरी और नरेन्द्र गागड़िया सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।