भादसोड़ा - मौसम के बदलने से घने कोहरे के कारण अफ़ीम फसल प्रभावित हो रही हैं। अफ़ीम फसल में फफूंद जनित रोग के प्रकोप ने काश्तकारों की चिंता बढ़ा दी। अफीम उत्पादक काश्तकारों ने बताया कि घने कोहरे के कारण मौसम नहीं खुलने से अफ़ीम फसल की पत्तियों में पीलापन एवं पत्तियों के नीचे फफूंद की समस्या उत्पन्न हुई हैं। राधेश्याम जांगीड़ (राधे सुथार) ने बताया कि काश्तकार अपनी फसल में बीमारी से नियंत्रण के लिए फफूंदीनाशक स्प्रे कर रहे हैं।