महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बगीची के बालाजी के अलौकिक दर्शन

Update: 2026-02-15 13:00 GMT

बड़लियास (रोशन वैष्णव) बड़लियास बगीची के बालाजी के महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को एक अद्भुत और दुर्लभ दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। पुजारी रोशन वैष्णव द्वारा हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया, जिसमें एक ही प्रतिमा के भीतर दो दिव्य दर्शन हो रहे हैं।

चोले में विराजमान हनुमान जी के हृदय में शिवलिंग की आकृति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिसे भक्त गहरी आस्था और श्रद्धा के साथ दर्शन कर रहे हैं । यह दृश्य भगवान शिव और हनुमान जी के अटूट संबंध को दर्शाता है।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार के दर्शन होना अत्यंत शुभ माना जाता है। दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर है।

भक्तों का विश्वास है कि ऐसे दिव्य दर्शन से क्षेत्र में सुख, शांति और मंगल का संचार होगा

Similar News