पर्यावरण संरक्षण हेतु हर घर पौधे लगाना आवश्यक - संत दास महाराज

Update: 2026-01-10 10:47 GMT

भीलवाड़ा। शहर के अजमेरी पुलिया के पास स्थित एमटीएम सोसाइटी में आयोजित फ्लावर शो 2026 का भव्य उद्घाटन आज धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में पूज्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि शुभारंभ निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण जी शास्त्री महाराज, हाथी भाटा आश्रम के महंत संतदास  महाराज एवं हरिसेवा उदासीन आश्रम के संत गोविंदराम  महाराज के करकमलों से मोली बंधन खोलकर किया गया। इस अवसर पर संतों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता की कामना की।

प्रदर्शनी में 25,000 से अधिक रंग-बिरंगे एवं खुशबूदार पौधे लगाए गए हैं, जिनमें 30 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

मीडिया प्रभारी कैलाश सोनी ,पंकज मिश्रा ने बताया कि रंग बिरंगे मनमोहक फ़ूलों से बने 15 से अधिक आर्टिकल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं, 15 फिट ऊंचा इसरो रॉकेट आईफोन मोबाइल ,चाय की केतली कप,चीटियां ,पर्स ,कैप ,3 ईडियट्स कुर्सी ,छोटा भीम, ढोल गिटार सारंगी ,डक परिवार बोट पुर की उड़न छतरी ,डांसिंग मोर ,फ्रूट ,मटकी डांस डॉल ,घड़ी ,मंदिर एवं रोपवे पर फूलों की अद्भुत सजावट, प्राकृतिक रंगों और सुगंध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर के 7 विद्यालयों द्वारा तैयार की गई प्राकृतिक फूलों की रंगोली/प्रदर्शनी ने भी विशेष ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाती यह प्रदर्शनी दर्शकों द्वारा खूब सराही जा रही है।

सचिव प्रियंका सोमानी ने बताया कि, कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन का भी विशेष इंतजाम किया गया है। आज शाम जयपुर से आने वाले “Dreamer’s Rockstar” बैंड अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

फ्लावर शो 2026 न केवल फूलों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों का भी सुंदर संदेश दे रहा है।, कार्यक्रम में, राजकुमार बंब, राकेश तिवारी, रजनी कांत आचार्य, सुनील तलेसरा, चंद्रवीर सिंह ,मुकेश चेचानी, भूपेंद्र सिंह राणावत ,अशोक मांहेश्वरी ,नवरत्न, अमन सोनी, बाल किशन, हितेष तिवारी, रेखा कोठारी,कुसुम कोगटा आदि उपस्थित थे I

Tags:    

Similar News