डाक अदालत का आयोजन 19 सितंबर को

Update: 2025-09-11 11:37 GMT

भीलवाड़ा। भारतीय डाक विभाग के तत्वाधान में 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे अधीक्षक डाकघर कार्यालय में एक डाक अदालत का आयोजन होगा।

अधीक्षक डाकघर ने बताया कि डाक अदालत में डाक प्रशासन अपने उपभोक्ताओं से काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी आर्डर, पार्सल व बीमा सेवायें, मूल्यदेय वस्तुएं, विदेशी डाक सेवाएं, डाक जीवन बीमा तथा स्पीड पोस्ट आदि विषयों तथा डाक कर्मचारियों से सेवा संबंधित रियायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

यदि किसी व्यक्ति को किसी मामले में जिले में डाक संबंधित कोई शिकायत हो तो और कोई संतोषजनक उत्तर नही मिला हो तो उसे अपनी शिकायत का पूरा ब्योरा देते हुए अधीक्षक डाकघर को 15 सितंबर तक भिजवाये।

Similar News