भाविप के राधेश्याम अध्यक्ष, राठौड़ सचिव, सोनी बने वित्त सचिव

Update: 2026-03-12 10:21 GMT

​भीलवाड़ा । भारत विकास परिषद् (भाविप) के केंद्रीय कार्यालय द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। परिषद् के सेवा कार्यों और संगठन की मजबूती को देखते हुए अनुभवी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ​केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, राधेश्याम सोमाणी को प्रांतीय अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। उनके साथ ही आनंद सिंह राठौड़ को प्रांतीय महासचिव और अमित सोनी को प्रांतीय वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इस घोषणा के बाद परिषद् के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है और नई टीम से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।=​प्रांतीय टीम के साथ-साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए हैं। इसमें मुकेश लाठी को राष्ट्रीय सह संयोजक (संस्कार), कमल किशोर व्यास को क्षेत्रीय संयोजक (संपर्क) और दिलीप पारीक को क्षेत्रीय संयोजक (पर्यावरण) के पद पर नियुक्त किया गया है। ​क्षेत्रीय संयोजक (सेवा) भवानी शंकर गौड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन सभी कर्मठ साथियों के कुशल नेतृत्व में परिषद् सेवा और संस्कार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पदाधिकारियों के समर्पण से समाज के अंतिम छोर तक परिषद् का कार्य प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

Similar News