भीलवाड़ा में राजन महाराज श्रीराम कथा करेंगे 21 सितम्बर से

संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी के सानिध्य में श्रीराम कथा सेवा समिति ने शुरू की तैयारियां, पचास हजार श्रोताओं के बैठने की क्षमता का बनेगा डोम

Update: 2024-05-17 09:14 GMT

भीलवाड़ा (हलचल)। श्रीराम कथा सेवा समिति के तत्वावधान व संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में आगामी 21 से 29 सितम्बर तक शहर में पहली बार संत प्रेमभूषण महाराज नौ दिवसीय रामकथा करेंगे।

नगर परिषद चित्रकूट धाम व मोदी ग्राउंड में से किसी एक जगह होने वाली इस कथा को लेकर समिति के पदाधिकारी तैयारियां कर रहे है। करीब पचास हजार श्रोताओं के बैठने की क्षमता वाला डोम बनाया जाएगा। देश के साथ ही राजन महाराज विदेशों में अमेरिका, दुबई, मॉरिशस, सिंगापुर, लंदन, डेनमार्क, गुयाना आदि जगह भी श्रोताओं को रामकथा का रसपान करा चुके है।

समिति अध्यक्ष गजानंद बजाज ने बताया कि कथा के दौरान राजन महाराज भजन भी प्रस्तुत करेंगे। सीताराम, सीताराम कहिए, भजन से लोकप्रियता प्राप्त करने वाले राजन महाराज की कथा को लेकर डोम तैयार करने के साथ ही संत महात्माओं व गणमान्य लोगों के बैठने की व्यवस्था को लेकर भी विचार विमर्श किया जा रहा है।

महंत बाबूगिरी महाराज ने बताया कि भीलवाड़ा में रामकथा करने वाले राजन महाराज ब्रिटिश संसद में भी सम्मनित हो चुके है। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनका असली नाम राजन तिवारी है, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के सरकारी स्कूल में हुई थी। कैमिस्ट्री ऑनर्स में स्नातक राजन महाराज कथा से पहले नौकरी करते थे। वर्ष 2001 में ये प्रेमभूषण महाराज के सानिध्य में आये। उसके बाद वर्ष 2011 में राजन महाराज ने कथा वाचन शुरू किया। भगवान राम के प्रसंग सुनाते हुए ही वे रामकथा वाचक बन गये।

भीलवाड़ा में श्रीराम कथा करने के लिए उनके पास करीब दो साल पहले बुकिंग कराई तब आगामी सितम्बर माह में कथा करना निश्चय हुआ।

समिति अध्या गजानंद बजाज के नेतृत्व में पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, रमेश खोईवाल, सुशील कंदोई, महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, रमेश अग्रवाल, कैलाश प्रहलादका, रमेश बांगड़, रामेश्वर ईनाणी आदि तैयारियों में लगे है। 

Tags:    

Similar News