रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आखा तीज को

Update: 2026-02-14 11:51 GMT

भीलवाड़ा रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी आखा तीज बीस अप्रैल को मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक स्थल जोगनीय माता में भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ बूंदी जिले के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित किया जाएगा । आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जिलों में संपर्क किया जा रहा है और समाज बंधुओं को विवाह योग्य युवक युवतियों का विवाह सम्मेलन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । वर वधू का पंजीयन जिला स्तर पर रविवार से हाइफा हीरो भवन जोधड़ास पर शुरू किया जाएगा ।

Similar News