गौ विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए पुस्तक का विमोचन

Update: 2024-09-28 09:32 GMT

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा गौ विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए पुस्तक का विमोचन किया। यह परीक्षा आगामी 22 अक्टूबर 2024 को संपूर्ण जिले में एवं समस्त विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।

गौ विज्ञान परीक्षा के विभाग संयोजक घासीराम जाट ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य गौ माता के प्रति छात्र-छात्राओं में सेवा और सुरक्षा का भाव जगे। गौ माता को अपनी मां माने। गौ माता में सभी देवी देवताओं का निवास है। गौ माता का पंचगव्य चिकित्सा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। किसी भवन या भूमि में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होने पर उसमें गौ माता रखने से समस्त वास्तु दोष का निवारण हो जाता है। यही सभी बातें गौ माता के महत्व को छात्रों को जागरूक करने के लिए गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस गौ विज्ञान परीक्षा में भीलवाड़ा विभाग से 21000 विद्यार्थी भाग लेंगे।

उक्त परीक्षा की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर अशोक कोठारी (विधायक भीलवाड़ा), राकेश पाठक (महापौर भीलवाड़ा), चांदमल सोमानी, कैलाश खोईवाल, ललित चिप्पड़, सत्येंद्र जैन, विनोद कुमार गोखरू, भगवती लाल तेली, महावीर आर्य, चेतन मानसिंहका, गजेंद्र सिंह इत्यादि सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar News