नारी गांव में पैंथर का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Update: 2025-08-27 17:45 GMT

बागोर (कैलाश शर्मा)। रायपुर तहसील के नारी गांव में पैंथर के लगातार हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार पैंथर अब तक एक गाय और बछड़े को शिकार बना चुका है, साथ ही खुद भी घायल हो गया।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश था और उन्होंने पैंथर को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और पैंथर को कैद करने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है।

Tags:    

Similar News