शास्त्रीनगर स्थित श्री श्याम मंदिर में संकीर्तन एवं निशान यात्रा 27 फरवरी को

Update: 2026-02-16 13:31 GMT

भीलवाड़ा,  । धर्मनगरी भीलवाड़ा के हजारों भक्तों की आस्था के केन्द्र बने शास्त्रीनगर सी सेक्टर पार्क स्थित श्री श्याम मंदिर 27 फरवरी को श्री श्याम मंदिर सेवा मण्डल समिति द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन के माध्यम से श्याम बाबा की आराधना कर अपनी श्रद्धा-भक्ति उनको समर्पित की जाएगी। आयोजन के लिए तैयारियां जारी है। आयोजन के तहत 27 फरवरी सुबह 8.15 बजे शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित पार्क से श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2.30 बजे महिला मण्डल द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक सूरत से अमित शेरेवाला एवं भीलवाड़ा की मिताली मानसिंहका श्याम बाबा की भक्ति के विभिन्न रंगों से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्याम बाबा भक्तों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इस आयोजन के उपलक्ष्य में श्याम बाबा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार करने के साथ मंदिर परिसर में फूलों से भव्य सजावट एवं आकर्षक रोशनी की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंप तैयारियां की जा रही है।

Similar News