संत कंवर राम का 141वां जन्मोत्सव और दादा हेमराजमल भगत की 44वीं बरसी हर्षोल्लास से संपन्न

Update: 2026-04-13 08:59 GMT

भीलवाड़ा । शहर के सिंधु नगर स्थित संत कंवर राम धर्मशाला में सिंधी स्वर सम्राट और अमर शहीद संत शिरोमणी संत कंवर राम का 141वां जन्मोत्सव परंपरागत आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा सिंधी समाज श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में गणेश धाम के संत किशन दास, पप्पू भगत, महाराज सतीश शर्मा और रमन कुमार सहित कई संत-महात्माओं ने शिरकत की। संतों ने अपनी सुमधुर वाणी में संत कंवर राम के सुप्रसिद्ध भजनों और गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावांजलि अर्पित की। उत्सव के दौरान विशेष रूप से केक का भोग लगाया गया, जिसके पश्चात समाजजनों ने सामूहिक आरती और पल्लव अरदास की। कार्यक्रम के अंत में तांहिरी कुहर युक्त स्वादिष्ट प्रसादी का वितरण किया गया।

भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे श्रद्धालु

वहीं, स्थानीय नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल मंदिर में मंदिर के संस्थापक और भगवान झूलेलाल के परम उपासक दादा हेमराजमल भगत का 44वां बरसी उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दादा हेमराजमल की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में गायक बाबूलाल शर्मा, पप्पू भगत, महंत टेऊंराम और पुरुषोत्तम भगत सहित कई गायकों ने उनके प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचने लगे।

इस दौरान कालू भगत, दिव्या भगत, नवीन भगत, भगवंती भगत, गुलशनकुमार विधानी, नानकराम जेठानी, रामचंद्र खोतानी, हरीश सखरानी, ईश्वर लाल आसनानी, अशोक धीरवानी, गंगा राम पेश्वानी, किशोर कृपलानी, ओम गुलाबानी, ईश्वर केसवानी, मनीष सबदानी, महेश नथरानी, बलराम सिंधी, अशोक परियानी और सुनील हेमराजानी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Similar News