शर्मा बने अध्यक्ष

Update: 2025-12-17 12:57 GMT

 भीलवाड़ा -राजस्थान किसान मज़दूर नौजवान सभा (राज-सभा) की कोर कमेटी के अनुमोदन एवं संगठनात्मक निर्देशों के तहत संगठन की भीलवाड़ा इकाई में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश संयोजक विरेंद्र सिंह मोर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार,  उमेश शर्मा को भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि  शर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उनकी मुख्य जिम्मेदारी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान करवाना, मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा करना एवं युवाओं के मुद्दों को मजबूती से प्रशासन और संगठन के समक्ष उठाना होगी।

 उमेश शर्मा की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। संगठन ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विरेंद्र सिंह मोर (संयोजक, राज-सभा) ने उमेश शर्मा की सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी सजगता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है एवं विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भीलवाड़ा शहर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Similar News