कबराड़िया राकेश कुमार जोशी ।।।। रविवार दोपहर करेड़ा-भीलवाड़ा मार्ग स्थित हाईवे 161 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब खाकले से भरी पिकअप गाड़ी का अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप करेड़ा की ओर जा रही थी। रानी सती पेट्रोल पंप के पास अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। घटना के समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे संभावित बड़ी टक्कर टल गई।
चालक की सूझबूझ के चलते इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि सड़क पर पिकअप पलटने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने सहायता कार्य में सहयोग किया।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
