महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरो में दिनभर लगा भक्तों का तांता। रात्रि में होगी भजन संध्या,रात्रि हुई सुंदरकांड

Update: 2026-02-15 11:50 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे सहित आसान महादेव ,राम डूंगरी महादेव,गाड़ा गुवा महादेव, त्रिवेणी संगम महादेव, गुप्तेश्वर महादेव,सीता का कुंड महादेव,सहित आसपास के क्षेत्र में स्थित शिवालयों में दिनभर शिवभक्तों की लगी रही भीड़,शिवरात्रि महोत्सव को लेकर भगवान शिव के दरबारों को विद्युत सजावट की गई।कस्बे में ऊवली नदी किनारे स्थित गाड़ा गुवा महादेव मंदिर पर शनिवार रात्रि में शिवरात्रि के अवसर पर महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया।श्री मारुति नंदन सुंदरकांड मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया।वहीं रविवार को आसपास सहित क्षेत्र में स्थित शिवालयों में रात्रिजागरण पर भजन संध्या का आयोजन होगा।

Similar News