कबराड़िया में महाशिवरात्रि पर निकला शिव जुलूस, जयकारों से गूंजा गांव

Update: 2026-02-15 12:30 GMT

कबराड़िया राकेश कुमार जोशी ।। कबराड़िया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिर से भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। भगवान शिव की आकर्षक झांकी के साथ निकला यह जुलूस पूरे गांव की गलियों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस के दौरान हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण किया।

पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।

Similar News