महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गुंजे ओम् नमः शिवाय के जयकारें

Update: 2026-02-15 11:40 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, ढेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, सालरिया, चावंडिया, ककरोलिया माफी, लसाड़िया, रेड़वास, रघुनाथपुरा, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, खरेड़ आदि कई गांवों में आज रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगी रही, जहां भक्त शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और भक्त जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, अनुष्ठान कर भगवान का आख, धतूरे, बिलपत्र, फूलों से श्रृंगार कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की, शिवालयों पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, भगवान भोलेनाथ को चूरमा बाटी का भोग लगाया गया । पुजारी रवि शंकर श्रोत्रिय ने बताया कि सवाईपुर के जूना गांव महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, सहस्त्रधारा अभिषेक व अनुष्ठान कर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया ।।

Similar News