भीलवाड़ा |गंगापुर-करेड़ा मेघा हाईवे के झुपरा चौराहे के पास सड़क सुरक्षा के नाम पर लगाए गए रैम्पों ने वाहन चालकों की चिंताएँ बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों और चालकों का कहना है कि इन रैम्पों ने सुविधा कम और खतरा ज्यादा बढ़ा दिया है।
झुपरा चौराहे से करीब 500 मीटर आगे मौजूद खतरनाक मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। सुरक्षा के लिए रैम्प सबसे जरूरी बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने इसकी सही स्थिति पर ध्यान नहीं दिया। वहीं, सड़क के सीधे और सुरक्षित हिस्सों में अचानक बनाए गए रैम्प वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन गए हैं।
बस चालकों का कहना है कि तेज रफ्तार में अचानक सामने आने वाले रैम्प से वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। यात्रियों की जान जोखिम में है और इसके लिए वाहन चालकों ने प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है।
स्थानीय नागरिक और वाहन चालक चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द सर्वे और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
अब जनता के लिए बड़ा सवाल यह है:
क्या सुरक्षा के नाम पर लापरवाही की जा रही है?
क्या हादसे होने के बाद ही प्रशासन जागेगा?
आखिर जनता की जान से खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
