बीमार नर नीलगाय को गौसेवकों ने बचाया, पंचमुखी उपचार केंद्र में कराया इलाज
भीलवाड़ा में श्री राम गौसेवा समिति के गौसेवकों ने आज दोपहर अजमेर रोड स्थित माधव नगर से सूचना पाकर बीमार नर नीलगाय का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। नर नीलगाय इतनी कमजोर स्थिति में था कि सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और दर्द से कराह रहा था।
सूचना मिलते ही राम गौसेवा समिति के राजेश के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट के सफल प्रयास के बाद नीलगाय को सुरक्षित ढंग से पकड़ कर पंचमुखी उपचार केंद्र तेली खेड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
इस दौरान मौके पर गौसेवक राम लखन, राहुल, सुधांशु जी साहू, हिमांशु, अंकित, जसराज उर्फ जस्सू, किशन, अजय जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और बचाव कार्य में सक्रिय योगदान दिया।