श्री राम मंदिर में शिव महापुराण कथा का छठा दिन: भगवान गणेश का हुआ विवाह

Update: 2025-07-30 12:55 GMT

भीलवाड़ा । सुभाष नगर स्थित श्री राम मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे परम श्रद्धेय नंदकिशोर भारद्वाज महाराज ने अपनी मधुर वाणी में कथा श्रवण कराया। महाराज श्री ने सर्वप्रथम सिद्धि बुद्धि गणेश महोत्सव का वर्णन किया, जिसमें भगवान गणेश के महत्व और उनके पूजन विधि पर प्रकाश डाला गया। कथा के मुख्य प्रसंगों में जालंधर वध कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया, जिसमें भगवान शिव और असुर जालंधर के बीच हुए युद्ध और उसके पीछे के कारणों को समझाया गया। महाराज   ने शुक्र की उत्पत्ति से संबंधित कथा का भी विस्तृत विवेचन किया, जिसे सुनकर उपस्थित भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान भगवान गणेश का विवाह भी संपन्न कराया गया। विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिवशेखर शर्मा व रामचंद्र मुंदडा ने बताया कि कथा के यजमानों में ओमप्रकाश व गीता देवी मालू (सुभाष नगर, आशीष व पूजा मालू, सुभाष व ममता गुप्ता (सुभाष नगर), गिरधर शर्मा, अशोक शर्मा, सुनीता शर्मा, यशोदा शर्मा, प्रमोद व वंदना पत्रिया, क्रांति चंद पंचोली, और बाल मुकुंद सेन शामिल रहे। 

Tags:    

Similar News