संजय कॉलोनी में धुलण्डी पर स्नेह मिलन और शीतलाष्टमी पर मनेगा फाल्गुनी महोत्सव, नवनिर्मित हॉल की ऊँचाई होगी 25 फीट

Update: 2026-02-01 08:26 GMT


भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज द्वारा धुलंडी पर्व पर सामूहिक भोज आयोजित किया जाएगा। शीतला सप्तमी पर गुलाल अबीर का रँगा रंग फाल्गुनी गीतों की फुहारों के साथ फाल्गुनी महोत्व मनाएगा।

यह जानकारी देते हुए समाज के मंत्री ने बताया कि शनिवार रात्रि को समाज भवन में समाज अध्यक्ष श्याम लाल डाड की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। इस बैठक में नवनिर्मित 5हजार स्कवॉयर फ़ीट हाल की ऊँचाई 25 फीट करने, ऊपर एक मंजिल पर कमरे निर्माण एवं ऊपर के हाल को सेंट्रल AC करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में धुलंडी पर्व पर संजय कोलोनी से समस्त परिवारो का होली स्नेह मिलन सामूहिक भोज आयोजित किया जाएगा। इसमे भाग लेने वाले सदस्यों की शुल्क का निर्धारण कर समाज के विभिन्न व्यंजनों हेतु कमेटी।का निर्णय किया गया।

वही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज बंधुओं का शीतला सप्तमी अवसर पर फाल्गुनी गीतों की वर्षा के साथ गुलाल अबीर की वर्षा होगी। इसमे ओल्या ओर स्टाल का आयोजन अध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में समाज भवन की तय बुकिंग दरो पर विस्तृत चर्चा की गयी। सभी सदस्यों ने कहा कि तय की गई दरों का सभी सदस्यो दिसम्बर में हुई मीटिंग में ही निर्णय ले लिया था।

Similar News