तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Update: 2026-02-16 06:04 GMT

भीलवाड़ा (पुनीत चपलोत)। जिले के सदर थाना क्षेत्र के हलेड में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गेंदलिया निवासी 18 वर्षीय प्रहलाद पुत्र गोदू रैगर, रेण निवासी 20 वर्षीय प्रभु उर्फ बिनु बैरवा पुत्र रामलाल बैरवा तथा राधेश्याम पुत्र नारायण बैरवा तीनों कैटरिंग का कार्य करते थे। सोमवार सुबह वे बाइक से भीलवाड़ा कैटरिंग के काम पर आ रहे थे। इसी दौरान हलेड में श्रीजी फर्नीचर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Similar News