भीलवाड़ा में स्वीट एण्ड स्मार्ट ग्रुप ने मनाया प्रेम दिवस

Update: 2026-02-14 17:54 GMT

भीलवाड़ा -स्थानीय ’स्वीट एण्ड स्मार्ट ग्रुप’ की महिलाओं द्वारा हर्षाेल्लास के साथ ’हैप्पी वेलेंटाइन डे’ (प्रेम दिवस) मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप की सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को और समाज को प्रेम व सद्भाव के साथ रहने की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मंजू पोखरना ने अपने संबोधन में कहा कि हमें इस दिन को बच्चों के बीच ’प्रेम दिवस’ के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रेम का वास्तविक अर्थ केवल खुशियाँ बांटना ही नहीं, बल्कि निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे के काम आना और सहयोग करना है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि समाज में मेल-जोल बढ़ाएँ और एक-दूसरे के प्रति सहयोगी बने रहें।

इस आयोजन में चन्द्रा रांका, अर्चना सोनी, सुमन सोनी, निशा सोनी, नीलु वागरानी, पुष्पा मेहता, सुमन अग्रवाल, मंजू सिंह सहित ग्रुप की कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज सेवा और आपसी प्रेम को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Similar News