भीलवाड़ा पीथास गांव में नगर भ्रमण को निकले ठाकुरजी

Update: 2026-03-11 14:16 GMT

भीलवाड़ा कैलाश चंद्र शर्मा - भीलवाड़ा जिले के पीथास गांव में शीतला अष्टमी को ग्राम के सभी चार मन्दिरों के ठाकुरजी फागोत्सव के अवसर पर भक्तों के साथ फाग खेलने सालिग्राम जी संग नगर भ्रमण को निकले बैवाण को फुलों गुब्बारों व अन्य सजावटी सामान से विशेष रूप से सजाया गया भजन मण्डली ने अपने मधुर स्वरों से सबको भक्तिमय किया सभी भक्त जन भजनों में लीन रहते हुए ठाकुरजी को अबीर-गुलाल व फुलों से फाग खेलाते हुए नगर भ्रमण किया जगह जगह ग्राम वासियों ने स्वागत किया गया बैवाण को सजाने के लिए पुजारी व ग्राम वासियों का विषेश सहयोग रहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगदीश वैष्णव ,गणपत वैष्णव ,अणदी राम लक्ष्मण वैष्णव ,महावीर सिंह ,राज मल सोनी महावीर सेन ,छोटु सिंह चुण्डावत ,बंटीं सोनी शांति लाल सुवालका ,जितेंद्र सिंह ,भेरु लाल गाडरी ,सुनिल सुवालका ,सावंत गाडरी ,प्रहलाद वैष्णव आदि सभी भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा सभी बैवाण नगर भ्रमण कर निज धाम पधारे महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया

Similar News