श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री बाबाधाम का 18वां पाटोत्सव, दो दिवसीय भव्य आयोजनों की तैयारियां पूर्ण

Update: 2026-03-28 09:06 GMT

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री बाबाधाम में माताजी की असीम कृपा से आगामी 29 और 30 मार्च को 18वां पाटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय धार्मिक उत्सव के दौरान भजन संध्या, छप्पन भोग और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

भजन संध्या और छप्पन्न भोग का आयोजन

कार्यक्रम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि पाटोत्सव का शुभारंभ रविवार, 29 मार्च (चैत्र सुदी ग्यारस) को होगा। इस दिन रात्रि 7:15 बजे से विशाल भजन संध्या एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। भजनों की अमृत वर्षा के पश्चात रात्रि 11:15 बजे भव्य महाआरती की जाएगी, जिसमें शहरभर के श्रद्धालु माताजी और बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

हवन पूजन और महाप्रसादी

पाटोत्सव के दूसरे दिन सोमवार, 30 मार्च (चैत्र सुदी द्वादशी) को सुबह 9:15 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन एवं पाटोत्सव की रस्में अदा की जाएंगी। दोपहर 12:15 बजे महाआरती होगी और इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Tags:    

Similar News