कलश यात्रा के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

Update: 2026-01-18 11:44 GMT

आकोला (रमेश चद्र डाड ) बीगोद स्थानीय नगर में आज हिन्दू सम्मेलन ने से पूर्व  कलश शोभायात्रा प्रातः मोजेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई जो चमन चौराहे, सब्जी मंडी मार्ग,बस स्टैंड, अयोध्या मार्केट होते हुए बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मार्ग होते हुए भैरूनाथ मंदिर परिसर पंहुची। जहां कलश शोभायात्रा का समापन हुआ।फीर हिन्दू सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। हिन्दू सम्मेलन में क्षैत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भी सिरकत की।कलश शोभायात्रा मोजेशवर महादेव मंदिर से डिजे के साथ नाचते गाते शुरू की गयी। मार्ग में शोभायात्रा पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय हिन्दू व्यवसायी तथा त्रिवेणी के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शनिवार की रात बस स्टैंड परिसर में रात्रि में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें धर्मनिष्ठ हिन्दू महिला-पुरुषों ने भाग लिया । हिन्दू सम्मेलन में हजारों लोगों की उपस्थिति में परम पूज्य ब्रह्मचारी गुरू गुलाबदास महाराज उदयपुर माकड़ादेव धाम ने हिन्दू एकता पर जोर दिया। कहा कि अपनी पवित्र मातृभूमि को पुनः विश्वगुरु बनाने हेतु पुरूषार्थ करने का समय है।सभी मिलकर अपने भागीरथ प्रयास से भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाएं। शांति पूर्वक संगठित होकर आगे बढ़े।आप आगे बढ़ेंगे तो संगठन भी आगे बढ़ेगा आप जगेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।आज एक हाथ मोबाइल और एक हाथ में मद्भागवत गीता रखें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजीव सारस्वत ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संगठन की जानकारी देते हुए बताया कि ये संगठन विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है।संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। आदर्श विद्या निकेतन के बालक बालिकाओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत नाटिका प्रस्तुत कर देश भक्ति का जज्बा जगाया। हिन्दू सम्मेलन आयोजन मंडल अध्यक्ष माधव लाल कीर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समापन के पश्चात महा प्रसादी का आयोजन किया गया।जिसमें भी सकल हिन्दू समाज के महिला पुरुषों ने भोजन प्रसादी ली।

Similar News