पीथास में श्रद्धा भाव के साथ मनाया महाशिवरात्रि पावन पर्व

Update: 2026-02-16 07:30 GMT

भीलवाड़ा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पीथास ग्राम के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली l प्रातःकाल से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आई l

बस स्टैंड स्थित नर्मदेश्वर महादेव ,छतरी वाले महादेव, बालाजी चौक स्थित पंचमुखी महादेव मंदिरों में दिन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की l श्रद्धालुओं द्वारा विशेष अभिषेक और महा आरती का आयोजन भी किया गया l भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी l ग्राम के सभी मंदिरों को आकर्षक सजावट एवं रंग बिरंगी लाइट डेकोरेशन से सजाया गया और भगवान शिव का अद्भुत श्रंगार किया गया l महिलाओं ने सुहाग की मंगलकामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखकर पूजा की l रात्रि में मंदिरों में भजन कीर्तन एवं जागरण का आयोजन भी किया गया l पूजन के पश्चात खीर का भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया l इस अवसर पर महिलाओं युवाओं ,बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे l पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला l ग्राम में स्थित श्री देवनारायण गौशाला में गौ भक्तों द्वारा गायों को हरा चारा, फल , हरी सब्जियां, गुड़ खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया l

Tags:    

Similar News