आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा की कार्यकारिणी समिति का गठन. सुथार अध्यक्ष, राठी बने सचिव

Update: 2026-02-26 07:52 GMT

भीलवाड़ा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भीलवाड़ा शाखा में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी समिति का गठन एवं कार्यभार ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में वर्तमान कार्यकारिणी ने नवनिर्वाचित टीम को विधिवत रूप से पदभार सौंपा।

2026-27 की नवगठित कार्यकारिणी समिति

शाखा के सुचारू संचालन के लिए वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर सीए दिनेश सुथार, उपाध्यक्ष पद पर सीए सत्यनारायण लाठी, सचिव पद पर सीए पुलकित राठी तथा कोषाध्यक्ष पद पर सीए अक्षय सोडानी ने कार्यभार संभाला।

इसी प्रकार सिकासा अध्यक्ष के रूप में सीए अशोक बोहरा, निर्वतमान अध्यक्ष के रूप में सीए आलोक सोमानी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीए पुनीत कुमार मेहता तथा एक्स-ऑफिसियो एवं क्षेत्रीय परिषद सदस्य के रूप में सीए निर्भीक गांधी ने अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण कीं।

कार्यभार हस्तांतरण एवं शपथ ग्रहण

समारोह के दौरान निर्वतमान अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार को शाखा का औपचारिक कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण की और शाखा की प्रगति एवं समृद्धि के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अपने नेतृत्व में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags:    

Similar News

आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:: भीलवाड़ा में कानून-व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त