वीर शहीद हेमू कालाणी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: स्वामी भगतप्रकाश

Update: 2026-01-24 08:28 GMT

भीलवाड़ा (मूलचन्द पेसवानी)। स्वतंत्रता संग्राम में मात्र 19 वर्ष की आयु में देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीद हेमू कालाणी का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। ऐसे महापुरुषों के बलिदान से युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए समाज को मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। यह विचार प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य स्वामी भगतप्रकाश  ने व्यक्त किए।

वे श्री अमरापुर स्थान पर भारतीय सिन्धू सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की प्रचार सामग्री एवं सिन्धू युवा महोत्सव के विमोचन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमू कालाणी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। आज जब युवा पीढ़ी भौतिकता की ओर अग्रसर हो रही है, तब ऐसे बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना आवश्यक है।

स्वामी भगतप्रकाश ने कहा कि भारतीय सिन्धू सभा द्वारा संचालित कार्यक्रमों से सिन्धी भाषा, संस्कृति और सनातन संस्कारों का संरक्षण हो रहा है। उन्होंने मातृशक्ति एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस अवसर पर संत-महात्मा, भारतीय सिन्धू सभा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जानकारी दी गई कि प्रदेशभर में 21 जनवरी से 23 मार्च 2026 तक वीर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस से जयंती दिवस तक विविध देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने शहीद हेमू कालाणी के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News