खैराबाद की तीन छात्राओं का भीलवाड़ा टीम में चयन

By :  vijay
Update: 2025-09-10 07:08 GMT

हमीरगढ़-(अनिल डांगी) 4 से 7 सितंबर को राउमावि सरदार नगर बनेडा की मेजबानी में सम्पन्न हुई 69 वी 17 व 19 वर्षीय खो खो प्रतियोगिता से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैराबाद की तीन छात्राओं खुशबू गाडरी,पूजा गाडरी, वर्षा कुमावत का राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता हेतु भीलवाड़ा 17 वर्षीय टीम हेतु चयन किया गया।

चयनित खिलाडी राउमावि रामपुरिया में आयोजित होने वाले पूर्व प्रशिक्षण शिविर के उपरान्त बून्दी में 30 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

Similar News