कोलीखेड़ा की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन

Update: 2025-09-12 11:00 GMT

बेरां (भैरूलाल गुर्जर)। 69वीं वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जहाजपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में तेलीखेड़ा देवनारायण राजकीय बालिका विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राएं,  खुशी गुर्जर और मुस्कान बंजारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय चयन हासिल किया है।

विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका रेखा प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि खुशी और मुस्कान 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजीवास ब्यावर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

Similar News