चम्बल मेंटेनेंस के चलते तीन दिन पानी बंद, 18से 20 फरवरी तक लोगो को होगी परेशानी

Update: 2026-02-16 11:35 GMT

भीलवाड़ा, । चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत फेज पैकेज I एवं II के तहत रॉ एवं क्लियर वॉटर पंपिंग एवं ट्रांसमिशन सिस्टम तथा आरोली WTP के वार्षिक रखरखाव एवं प्रिवेंटिव मैनटेनेंस कार्य के लिए 18 फरवरी प्रातः 7 बजे से 36 घंटे का शटडाउन रहेगा।

अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड - प्रथम भीलवाड़ा ने बताया कि भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले में 18 फरवरी सांय से 20 फरवरी प्रातः तक चंबल से होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी

उन्होंने भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि शटडाउन पूर्व पेयजल का समुचित भंडारण सुनिश्चित कर लेवें तथा पेयजल मितव्यता से खर्च करें।

Similar News