राजस्थान में शनिवार को बदला मौसम,: तीन जिले भीगे ; दीवार गिरने से 5 घायल

Update: 2025-05-17 15:40 GMT
तीन जिले भीगे ; दीवार गिरने से 5 घायल
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा . शहर में  शनिवार को कल के मुकाबले कुछ तापमान में नरमी रही आज भीलवाड़ा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. जबकि  प्रदेश में आज   दोपहर बाद कई जिलों का मौसम बदला।धौलपुर, भरतपुर,  करौली में आंधी के साथ बारिश हुई। धौलपुर के   राजा विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से  पांच लोग घायल हो गए।मौसम विभाग ने रविवार को 5 जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दोपहर बाद  राजसमंद चित्तौड़गढ़ सहित 14 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


 आज  सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में दिन और रात में हीटवेव चलने से लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। श्रीगंगानगर में बीती रात न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू समेत कई शहरों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

Similar News