नम आंखों से कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी विदाई, गूंजे विदाई गीत

Update: 2026-02-17 08:48 GMT

नंदराय (जोर का खेड़ा)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोर का खेड़ा में सोमवार को कक्षा 8 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। भावनाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर इस कार्यक्रम में जहां एक ओर आगे बढ़ने का उत्साह था, वहीं दूसरी ओर अपने विद्यालय से बिछड़ने की टीस भी छात्र-छात्राओं के चेहरों पर साफ नजर आई।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रामकेश मीणा ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्य ही जीवन में सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

इस अवसर पर लालचंद जाट, ओमप्रकाश भाटी, शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार तेली, SMC अध्यक्ष शम्भू लाल माली, अल्लादीन मंसूरी, कालु लाल शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार-चांद लगा दिए। मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए कई विद्यार्थी अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते समय भावुक हो गए। शिक्षकों ने भी बच्चों को जीवन के आगामी पड़ाव के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

Tags:    

Similar News