शहीदों के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में

Update: 2024-07-26 06:01 GMT

बिजौलिया (दीपक राठौर)। कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा माँडलगढ़ विधानसभा द्वारा बिजोलिया मे विशाल मशाल जुलूस का आयोजन मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के निर्देशानुसार व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा की अध्यक्षता में किया गया माँडलगढ़ विधानसभा संयोजक पंकज विजयवर्गीय ने बताया कि‍ मशाल जुलुस पंचायत चौक से सब्ज़ीमंडी,तेजाजी का चौक होते हुए भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

,भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओ ने कारगिल विजय के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सराहा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व को याद किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,शांतिलाल जोशी,मुकेश धनोपिया,वेदप्रकाश तिवाड़ी,जगदीश पुरी,पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा,अभिषेक सर्वा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी,मंडल उपाध्यक्ष शीला तंवर,मंडल महामंत्री मुकेश धाकड़,पूर्व मंडल महामंत्री अनिल खटीक, बिट्ठल तिवाड़ी,मंडल मंत्री पार्वती साल्वी, मिठू सिंह, एससी मौर्चा अध्यक्ष कमलेश कोली,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान हुसैन,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,पंकज जैन,उमाशंकर वैष्णव मंडल मीडिया प्रभारी कालु पुरी,मंडल प्रवक्ता बलराम अहीर, जितेंद्र सिंह चौहान, मिठू लाल तेली,नीरज लक्षकार,शिव पुरी,बूथ अध्यक्ष प्रभात सोनी,कैलाश तेली,मुकेश राजपूत,पुरषोत्तम महावर, देव तेली आदि मौजूद रहे।

Similar News