डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर महिला से किया दुष्कर्म: पांच के खिलाफ रिपोर्ट; सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

Update: 2024-09-01 13:43 GMT

चित्रकूट। महिला को नशा का इंजेक्शन लगाकर वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देने के आरोप में पुलिस ने कस्बे के सिद्ध विनायक अस्पताल के डॉक्टर, उसके भतीजे व एक अज्ञात दारोगा सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




 

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से फरार हैं सभी आरोपी

यह मामला शनिवार को सामने आया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से डॉक्टर सहित सभी आरोपित फरार है। आरोपियों की तलाश को पुलिस टीम ने अस्पताल में छापे मारी की है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं।

बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कई बार किया दुष्कर्म

मानिकपुर कस्बे की रहने वाली 35 वर्षीय महिला राजापुर में किराए के मकान में परिवार सहित रहती है। उसने बताया कि सिद्ध विनायक अस्पताल के डॉ. अनिल कुमार जायसवाल उर्फ शंभू के यहां करीब दो महीने पहले इलाज कराने गई थी। डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके कपड़े उतारकर वीडियाे बना लिया था। जिसको दिखा डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। फिर शादी की झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

करीब 20 दिन पहले जनपद कौशांबी के मंझनपुर ले गया। जहां उसके भतीजे सहित तीन अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके करीब आठ दिन बाद उसे थाना सरधुवा क्षेत्र लेकर गया। जहां बांदा के एक अज्ञात दारोगा से भी दुष्कर्म कराया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर सेक्स रैकेट चलाता है और महिला व युवतियों को फांसता है।

Similar News