मेक्सिको सिटी: जश्न के बीच बरसीं गोलियां,12 लोगों की मौत

Update: 2025-06-26 03:11 GMT

मेक्सिको सिटी— रंग-बिरंगी रोशनी, तेज संगीत और जश्न का माहौल... लेकिन अचानक गोलियों की आवाज ने हर खुशी को मातम में बदल दिया। मेक्सिको के हिंसा-ग्रस्त गुआनजुआटो राज्य में मंगलवार की रात एक सांस्कृतिक आयोजन पर हुए भीषण हमले ने पूरे देश को दहला दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। यह हमला इरापुआटो शहर में हुआ, जहां लोग सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में एक पारंपरिक समारोह मना रहे थे।

जश्न के बीच बरसीं गोलियां,12 लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, स्थानीय युवक-युवतियां मस्ती में डांस कर रहे थे, तभी अचानक तेज़ गोलीबारी शुरू हो गई। अफरातफरी में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद पलों में जश्न का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

Similar News