भारत और चीन के बीच 5 साल बाद फिर से डायरेक्ट फ्लाइट, इस दिन से होगी शुरू

Update: 2025-10-02 16:26 GMT

 

 

भारत और चीन के रिश्तों में जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि **26 अक्टूबर 2025 से भारत और चीन के बीच चुनिंदा शहरों के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू होंगी।** कोविड-19 महामारी के दौरान ये उड़ानें बंद थीं।

प्रधानमंत्री **नरेंद्र मोदी** और राष्ट्रपति **शी जिनपिंग** की अक्टूबर 2024 में कज़ान (रूस) में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने तकनीकी चर्चाओं के माध्यम से इस दिशा में काम किया। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम **द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा** है।

इससे व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।


 

Similar News