देश में नई श्रम संहिताएं लागू: कामगारों को समय पर न्यूनतम वेतन और कई नई सुविधाओं की गारंटी

Update: 2025-11-21 16:53 GMT

देश में लंबे समय से प्रतीक्षित लेबर कोड्स अब लागू हो गए हैं। आज से नई श्रम संहिताएं पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी कामगारों को समय पर न्यूनतम वेतन मिलेगा और महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।


फिक्स टर्म कर्मचारियों के लिए राहतडविया ने कहा कि मोदी सरकार हर श्रमिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। नई श्रम संहिताओं में युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी मिलेगी और देश के लगभग चालीस करोड़ श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे। फिक्स टर्म कर्मचारियों को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। यह प्रावधान देशभर में पहली बार लागू हुआ है।

ओवरटाइम पर दुगना वेतन

जोखिम भरे क्षेत्रों में काम करने वालों को सौ प्रतिशत सुरक्षा मांडविया ने आगे बताया कि चालीस वर्ष से अधिक आयु वाले श्रमिकों को हर वर्ष मुफ्त हेल्थ चेकअप की सुविधा मिलेगी। ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को दुगने वेतन का अधिकार मिलेगा। जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को सौ प्रतिशत हेल्थ सिक्योरिटी दी जाएगी।

इसके साथ ही श्रमिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने का दावा किया गया है।


 

Similar News