प्रेम प्रसंग में खौफनाक कदम: 350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही समय चुना मौत का रास्ता
रायसेन/उज्जैन। मध्यप्रदेश के रायसेन और उज्जैन जिलों से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर रह रहे प्रेमी-प्रेमिका ने कथित तौर पर एक ही समय पर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने दोनों जिलों में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
नाना के घर में लगाई फांसी
पुलिस के अनुसार, रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र के ग्राम चिल्ली सिलारी में रहने वाली 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ ने शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने नाना के घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। साक्षी मूल रूप से सिलवानी क्षेत्र की निवासी थी, लेकिन बचपन से ही अपने नाना के पास रहकर पढ़ाई और जीवन यापन कर रही थी।
एक ही समय पर दो मौतों से हड़कंप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस समय साक्षी ने रायसेन में यह आत्मघाती कदम उठाया, लगभग उसी समय उज्जैन में उसके प्रेमी द्वारा भी आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया चैट्स खंगाल रही है ताकि इस सामूहिक आत्मघाती कदम के पीछे की असल वजह और उनके बीच हुए आखिरी संवाद का पता लगाया जा सके।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
