आई तकनीकी खराबी चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली IndiGo की फ्लाइट रद

Update: 2025-06-22 12:45 GMT

 चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो विमान में रविवार को तकनीकी खामी सामने आई है। इसके बाद विमान को रद कर दिया गया। विमान से सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सुरक्षा को देखते हुए विमान ने उड़ान नहीं भरा।

बता दें कि विमान को चंडीगढ़ से लखनऊ ले जाया जा रहा था। उड़ान भरने से पहले विमान को रद कर दिया गया। उड़ान से पहले पायलट ने जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता लगा लिया। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया।

प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में बिठाया गया। साथ ही जिन यात्रियों ने उड़ान भरने से मना कर दिया तो उनका पूरा पैसा वापस किया गया।

Tags:    

Similar News