राज्यसभा उप-सभापति पैनल: सीपी राधाकृष्णन ने सात सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी, ये रहे दलवार सदस्य

By :  vijay
Update: 2025-11-22 07:20 GMT

नई दिल्ली  राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने 21 नवंबर 2025 से उप-सभापतियों के नए पैनल का गठन कर दिया है। इस पैनल में कुल सात सदस्य शामिल किए गए हैं। ये सदस्य जरूरत पड़ने पर सभापति की अनुपस्थिति में सदन का संचालन कर सकेंगे। नए सदस्यों में डॉ. दिनेश शर्मा, भुवनेश्वर कलिता, एस. फांगनोन कोन्यक, राजानी पाटिल, डॉ. ससमित पात्रा, डॉ. थाम्बिदुरई और तिरुची शिवा शामिल हैं।

अब जानिए किस दल से कौन नेता?

बता दें कि राज्यसभा में बनाए गए सात सदस्यीय उप-सभापतियों के नए पैनल में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इस पैनल में चार सदस्य भाजपा, एक कांग्रेस, एक AIADMK और एक DMK से हैं।

उत्तर प्रदेश से भाजपा के डॉ. दिनेश शर्मा, असम से भाजपा के भुवनेश्वर कलिता, नगालैंड से भाजपा की एस. फांगनोन कोन्यक, महाराष्ट्र से कांग्रेस की रजनी पाटिल, ओडिशा से भाजपा के डॉ. ससमित पात्रा, तमिलनाडु से AIADMK के डॉ. एम थाम्बिदुरई और तमिलनाडु से DMK के तिरुची शिवा का नाम शामिल है।

इस पैनल का महत्व क्या है?

राज्यसभा चलाने में सभापति और उपसभापति के अलावा भी कई बार अतिरिक्त सदस्यों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पैनल के ये सदस्य सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं। इसलिए यह पैनल संसद की कार्यप्रणाली का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

Similar News