एक पैरेंट होने की वजह से आपको अपने बच्चे के सभी हाव-भाव और एक्शन पर नजर रखना पड़ता है. अगर आप उनका सही तरीके से ख्याल नहीं रखते हैं तो यह आप दोनों के बीच बढ़ती दूरी का भी कारण बन सकता है. कई बार यह दूरी चीजों को छुपाने के पीछे का भी कारण बनते हैं. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें लगता है कि उनके बच्चे उनसे चीजों को छुपा रहे हैं और खुलकर अपनी बातों को उनके सामने नहीं रख रहे हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपके बच्चे अपने स्कूल, कॉलेज या फिर पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को आपसे छिपाते क्यों है? इसके पीछे आखिर कारण क्या होता है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.
सजा मिलने का डर
कई बार आपके बच्चे आपसे चीजों को छिपाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें डर रहता है कि उनके पैरेंट्स उनकी बातों को समझेंगे नहीं और बातों को सुनने के बाद उन्हें डाटेंगे या फिर सजा देंगे. कई बार आपके बच्चे अपने दोस्तों की बातों को मानकर भी आपसे चीजों को छुपाने लग जाते हैं.
इमोशन न समझने का डर
बच्चे कई बार अपने मन की बातों को आपसे इसलिए भी छुपाते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि आप उनकी भावनाओं को नहीं समझेंगे. लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि आपके बच्चे अपनी भावनाओं को खुलकर आपसे शेयर नहीं कर पाते हैं या फिर शब्दों में बयां नहीं कर पाते हैं जिस वजह से वे बातों को छुपाते हैं.
स्ट्रेस या फिर ट्रॉमा
अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे आपसे बातों को या फिर चीजों को छुपा रहे है तो इसके पीछे उनका तनाव या फिर किसी तरह का ट्रॉमा भी एक कारण हो सकता है. स्ट्रेस और ट्रॉमा की वजह से भी वे खुद को दूसरों से अलग रखने लगा है. ऐसे हालात में एक बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस कराने की कोशिश में रहता है जिस वजह से वह अपने पैरेंट्स से बातों को छुपाने लग जाता है.