कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है. ऐसे में मार्केट में अभी से ही बाजार सजने लगे हैं और कई तरह के नये-नये प्रोडक्ट्स भी आ चुके हैं. होली के दिन अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है तो वह है रंगों का. इस दिन आपको बाजार में दर्जनों रंग देखने को मिलते हैं और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को लगाने के लिए अलग-अलग रंग खरीदकर ले आते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जो इन रंगों को लाकर बिना सोचे किसी को भी कोई सा भी रंग लगा देते हैं तो आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए. होली के हर रंग का अपना खास अर्थ होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर होली के किस रंग का क्या अर्थ होता है और आपको कौन से रंग को किसपर लगाना चाहिए. तो चलिए जानते है विस्तार से.
गुलाबी रंग
होली के दिन अगर आप गुलाबी रंग का अर्थ होता है स्नेह, दयालुता और दोस्ती. इस रंग को आप अपने सबसे करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को लगा सकते हैं. अगर कोई आपसे स्नेह रखता है और आपकी देखभाल करता है तो आप उसे गुलाबी रंग लगा सकते हैं.
लाल रंग
अगर आप होली के दिन लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह साहस, ऊर्जा और प्यार को दर्शाता है. यह आपके दृढ निश्चय और शक्ति को भी दर्शाता है. लाल रंग को आप अपने प्रेमी, जीवनसाथी या फिर सबसे करीबी दोस्त पर लगा सकते हैं.
पीला रंग
अगर आप होली के दिन पीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह ज्ञान और प्रसन्नता को दर्शाता है. केवल यहीं नहीं, पीला रंग शांति, सुख और मेंटल ग्रोथ का भी प्रतीक है. आप इस रंग का इस्तेमाल अपने गुरु, शिक्षक या फिर घर के किसी बुजुर्ग को लगा सकते हैं. आप उन लोगों को भी पीला रंग लगा सकते हैं जिनसे आपने कुछ सीखा है.
नीला रंग
नीले रंग को हमेशा से शांति, विशालता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इसका इस्तेमाल आप अपने दोस्तों और साथ काम करने वालों पर कर सकते हैं.
हरा रंग
हरा रंग एक नयी शुरुआत और वसंत के रंगों की तरफ इशारा करता है. इस रंग का इस्तेमाल आपको हमेशा घर के छोटे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों पर करना चाहिए.
