शराब पीने से आठ मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, महिला समेत दो की मौत

Update: 2024-06-19 13:26 GMT

सीकर। पलसाना के पास पृथ्वीपुरा गांव मंगलवार रात शराब का सेवन करने के बाद महिलाओं सहित आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक महिला और पुरुष की बुधवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर में बना रहे 765 केवी बिजली स्टेशन के निर्माण कार्य में मजदूरी करने झारखंड से कुछ मजदूर आए हुए थे। मजदूरों ने शराब का सेवन कर लिया। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में जिम्मेदार कारवा, शांति देवी, सुरेंद्र कारवा, जोखनी, भारती, राजकुमारी शकुंतला व महेंद्र को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां चिकित्सकों ने जिम्मेदार और शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य को हालात सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद में रानोली पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। चिकित्सकों ने विसरा लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चलेगा।

Similar News