news: बेड़च नदी में बहे दो युवक, लापरवाही बनी जानलेवा

Update: 2025-07-29 01:57 GMT

चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो युवक बाइक समेत बेड़च नदी में बह गए। हादसा ग्राम नगरी से बिलिया के बीच स्थित पुलिया पर हुआ, जहां एक फीट पानी बह रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा मना करने के बावजूद युवक बाइक लेकर पुलिया पार करने लगे, लेकिन तेज बहाव के चलते संतुलन बिगड़ा और दोनों पानी में गिर गए।

प्रत्यक्षदर्शी भेरूलाल गर्ग के अनुसार, युवक बिलिया की ओर से नगरी जा रहे थे। शुरू में बाइक कुछ दूर तक पानी में चलती रही, लेकिन बहाव तेज होने के कारण फिसल गई और दोनों युवक डूबते चले गए। कुछ समय तक वे पानी में तैरते नजर आए, फिर बहाव में लापता हो गए।सूचना मिलते ही बस्सी थाना प्रभारी मनीष वैष्णव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया गया। 

Similar News