पूर्व सांसद और किसान नेता कर्नल सोनाराम चौधरीका निधन, जैसलमेर में होगा आज अंतिम संस्कार

Update: 2025-08-21 05:52 GMT

 

बाड़मेर। पश्चिमी राजस्थान के वरिष्ठ राजनेता, पूर्व सांसद और किसान नेता कर्नल सोनाराम चौधरी (85) का बुधवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में किया जाएगा।

चार बार सांसद, एक बार विधायक रहे

कर्नल सोनाराम चौधरी का राजनीतिक करियर लंबा और प्रभावशाली रहा। वे चार बार सांसद और एक बार विधायक रहे। उन्हें पश्चिमी राजस्थान का कद्दावर नेता माना जाता था।

परिजनों ने बताया कि अचानक दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गयाथा, जहां बुधवार रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन की खबर से बाड़मेर-जैसलमेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में शोक की लहर है।


 

Similar News