Chief Minister Bhajanlal Sharma in Rajsamand on 18th June: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 जून को राजसमंद में
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 18 जून को प्रस्तावित राजसमंद यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने अपने कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद हेलीपैड व कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, वे राजसमंद झील और प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे भिक्षु नीलयम में आयोजित 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' कार्यक्रम में भाग लेंगे।
तैयारियों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक व रजत विश्नोई, उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. हेमंत बिंदल, तहसीलदार विजय रैगर सहित पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, डब्ल्यूआरडी, नगर परिषद और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।