जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सीकर में तहसील, नगर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वय समितियों का गठन
सीकर । प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सीकर आशीष मोदी ने आदेश जारी कर जनगणना 2027 के सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समयावधि में संपादन के लिए तहसील, नगर जनगणना समन्वय समिति तथा ग्राम पंचायत जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है।
आदेशानुसार तहसील एवं नगर स्तर पर गठित जनगणना समन्वय समिति में उपखण्ड अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस उप अधीक्षक, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार तहसील,नगर जनगणना अधिकारी को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर गठित जनगणना समन्वय समिति में सरपंच को अध्यक्ष नामित किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम., संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य,प्रधानाध्यापक एवं ग्राम विकास अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि पटवारी को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।